फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कार की टक्कर से ऑटो सवार व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। थाना क्षेत्र के मिर्जापुर-प्रयागराज हाईवे पर सीताकुंड स्थित एक ढाबा के पास सोमवार को सुबह कार ने ऑटो में टक्कर मार दिया। कार के टक्कर से ऑटो पलट गया। ऑटो पलटने से उसमें सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विंध्याचल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल मृत व्यक्ति के भतीजे को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के बरसोत गांव निवासी कमलेश कुमार (52) की बहन कुसुमलता निवासी महरौड़ा थाना विंध्याचल के घर शादी थी। सोमवार को कुसुमलता के पुत्र अंकुर की शादी है। सोमवार को सुबह कमलेश कुमार अपने भतीजा दिव्यांशू (12) के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकले थे। सोनभद्र से बस करके मिर्जापुर आए। मिर्जापुर से ऑटो में सवार होकर बहन के घर महरौड़ा जाने के लिए निकले थे। उनके छोटे भाई राजेश बाइक से पहले ही बहन के घर पहुंच गए थे। ऑटो सुबह विंध्याचल थाना क्षेत्र के सीताकुंड स्थित एक ढाबा के पास पहुंची थी। तभी कार ने ऑटो में टक्कर मार दिया। कार के टक्कर से ऑटो पलट गया। इस हादसे में कमलेश कुमार और उनका भतीजा घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। जहां डॉक्टर ने कमलेश को मृत घोषित कर दिया। घायल दिव्यांशू को डॉक्टर ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंचे शादी समारोह में आए छोटे भाई राजेश पहुंचे। भाई की मौत और पुत्र के घायल होने की सूचना राजेश ने परिजनों को दी। कमलेश तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनसे एक पुत्र और तीन पुुत्रियां हैं। छोटी पुत्री अंतिमा का 11 जून को शादी तय है। थानाध्यक्ष अतुल कुमार राय ने बताया कि कार के टक्कर से ऑटो पलट गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें