फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ससुराल जा रहे ऑटो चालक की कार की टक्कर से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। थाना क्षेत्र के बरैनी गांव के पास कार की टक्कर से ससुराल जा रहा ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत होने पर ग्रामीणों ने कार सवार की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दो लोगों को थाने ले गई। कार में सीखड़ विकास खंड के एबीएसए अनिल कुमार तथा एक शिक्षक सवार थे।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बरैनी बैस का पूरा गांव निवासी ऑटो चालक सुकरू सरोज (42) की ससुराल देहात कोतवाली क्षेत्र के जौसारा गांव में है। ऑटो चालक बृहस्पतिवार की रात ऑटो से अपने ससुराल जा रहा था। वह बरैनी के पास पहुंचा था कि सामने से आ रही कार ने ऑटो में टक्कर मार दिया। इससे ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।उधर, टक्कर मारने के बाद भाग रहे कार सवारों की ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। कार में एबीएसए और अध्यापक सवार थे। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई। ऑटो चालक से तीन पुत्रियां तथा एक पुत्र हैं। कछवां थानाध्यक्ष संजीत बहादुर ने बताया कि कार की टक्कर से ऑटो चालक की मौत हो गई। कार में सीखड़ विकास खंड के एबीएसए अनिल कुमार तथा क्षेत्र के अध्यापक दिव्यांग मिश्र सवार थे। दोनों को थाने में बैठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें