फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 17 करोड़ की जीएसटी चोरी के मामले में औराई पुलिस ने दी दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही के ध्यानार्थ
विज्ञापन

पड़री थाना क्षेत्र के पसैया डगमगपुर का गांव का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी



मिर्जापुर। पड़री थाना क्षेत्र के पसैया डगमगपुर गांव में भदोही जिले की औराई पुलिस ने 17 करोड़ की जीएसटी चोरी के आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी। औराई थानाध्यक्ष के रात को दबिश देने का वीडियो वायरल हो रहा है। कार्रवाई के दौरान आरोपी पुलिस कर्मियों से दुर्व्यवहार करने लगे।
विज्ञापन


भदोही जिले के औराई थानाध्यक्ष अश्वनी त्रिपाठी ने बताया कि जीएसटी के अधिकारियों ने 2025 में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें जोगेंद्र के नाम से फर्म संचालित हो रहा है। इसमें 17 करोड़ के टैक्स की चोरी का आरोप है। जीएसटी चोरी मामले में धोखाधड़ी की दर्ज प्राथमिकी की जांच की गई। इसमें पड़री थाना क्षेत्र के पसैया डगमगपुर निवासी अंशु का नाम प्रकाश में आया। अंशु और उनके भाई ने दिल्ली और आगरा से जारी सिम का उपयोग कर जीएसटी की धोखाधड़ी की है। मामले की जांच करने के लिए उनके घर पर पहुंचे तो उसके परिजन दुर्व्यहार करने लगे। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें