आचार्य अगस्त्य द्विवेदी को सम्मानित करते अतिथि, स्रोत सोशल मीडिया
मिर्जापुर। हरियाणा के कुरुक्षेत्र गीता ज्ञान संस्थान में आयोजित आचार्य देवो भव अवॉर्ड व सनातन सेवा सम्मान कार्यक्रम में विंध्याचल धाम के आचार्य अगस्त द्विवेदी को सनातन सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। अध्यक्ष गौरव शर्मा व उपाध्यक्ष श्वेता तथा मुख्य अतिथि मोहनलाल भदौली व महाभारत में अर्जुन की भूमिका निभाने वाले फिरोज खान व द्रोणाचार्य की भूमिका निभाने वाले सुरेंद्र पाल, तुलसी पीठाधीश्वर उत्तराधिकारी रामचंद्र दास महाराज, मलूक पीठाधीश्वर के उत्तराधिकारी महाराज व किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर, 51 शक्तिपीठ व द्वादश ज्योतिर्लिंग तथा चारों धाम के प्रमुख अर्चक महंत महामंडलेश्वर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विंध्याचल से मनोज द्विवेदी, कौशिक द्विवेदी व अनुराग पांडेय उपस्थित रहे।