फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनलाइन प्रति दिन दर्ज होगी बोर्ड परीक्षा की उपस्थिति

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान सभी केंद्र में उपस्थित व अनुपस्थित परीक्षार्थियों की अब आनलाइन रिपोर्टिंग होगी। इसके लिए केंद्र व्यवस्था दोनों पालियों की रिपोर्ट परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करेंगे। इसे अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन

परीक्षा में उपस्थित एवं अनुपस्थित परीक्षार्थियों का विवरण कक्ष निरीक्षकों के पास होता है। वे इसे केंद्र व्यवस्थापकों को देते हैं और वहां से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को यह विवरण दिया जाता है। इसके लिए अब इसे आनलाइन किया जाएगा। इससे यह लाभ होगा कि केंद्रीय नियंत्रण कक्ष को प्रतिदिन का डाटा तत्काल मिल जाएगा। वह भी प्रतिदिन का। इससे आंकड़ों को संरक्षित रखने में सहायता होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह ने कहा कि यह कार्रवाई चल रही है। इसके लिए सभी केंद्र व्यवस्थापकों को स्पष्ट रूप से जानकारी दे दी गई है।
उधर हाल है कि बच्चे शिकायत कर रहे हैं कि प्रवेश पत्र को लेकर वसूली की जा रही। यूपी बोर्ड परीक्षा में प्रवेश पत्र को लेकर वसूली की चर्चा आम हो रही है। ग्रामीण अथवा सुदूरवर्ती क्षेत्रों में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों से प्रवेश पत्र को लेकर वसूली के आरोप लग रहे हैं। एकाध जगहों पर तो डीआईंओएस ने स्वयं निरीक्षण भी किया। उन्होंने सभी को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस प्रकार की शिकायत पाई जाती है और जांच में सत्य मिलती है तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र की वसूली के चलते परीक्षा से वंचित होना पड़ा तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस बार जिले में एक सौ 10 केंद्रों पर 73 हजार चार सौ 46 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल में 42 हजार चार सौ 52 तथा इंटरमीडिएट में 30 हजार नौ सौ 94 परीक्षार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें