फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: साइकिल सवार छात्र के अपहरण का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। थाना क्षेत्र के बौता ढेलहवावीर मंदिर के पास बुधवार दोपहर मैजिक सवार साइकिल सवार छात्र अस्मित कुमार सिंह उर्फ रोहन (17) को अगवा करके ले जाने लगे। रास्ते में छात्र ने वाहन की गति धीमी होने पर कूद कर शोर मचाया। इसके बाद अपहरणकर्ता उसकी साइकिल फेंक कर भागे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

अस्मित ने बताया कि वह घर जिगना थाना क्षेत्र के खैरा गांव से रामपुर कोचिंग पढ़ने साइकिल से 2 बजे जा रहा था। बौता ढेलहवावीर मंदिर के पास उसे मैजिक सवार चार लोगों ने रोका। पिता का नाम पूछ कर मुंह दबाकर कर पीछे बैठा लिए। उसी में साइकिल भी लाद ली। मैजिक जब हरगढ़ पाली रोड से बरहाखुर्द नहर के पास पहुंची तो वाहन की गति धीमी होने पर वह कूद गया। शोर मचाया तो अपहर्ता साइकिल को भी फेंक कर भाग गए। घटना की सूचना पर मौके पर पीआरवी छात्र को जिगना थाने लाई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें