फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: विवादित जमीन पर शव दफनाने का प्रयास, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। क्षेत्र के मदारपुर गांव में विवादित जमीन पर बुधवार को शव दफनाने के लिए गड्ढा खोदने पर दो पक्षों में तनाव हो गया। घटना की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद से गांव में तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन

मदारपुर गांव में पिछले महीने विवादित जमीन पर कब्र खोदने के दौरान जमकर हंगामा हुआ था। तब चुनार एसडीएम राजेश वर्मा, तहसीलदार योगेन्द्र शाह, नायब तहसीलदार गरिमा यादव पुलिस और पीएसी के साथ पहुंची थीं। बुधवार को भी विवादित जमीन पर शव दफनाने के लिए एक पक्ष के लोग शव खोदने लगे। दूसरे एक पक्ष के लोगो ने इसका विरोध किया। पुलिस के समझाने के बाद देर शाम कुदारन में शव को दफनाया गया लेकिन तनाव बरकरार है।
थानाध्यक्ष अजय सेठ ने बताया कि विवादित भूमि पर दूसरे पक्ष के लोग सफाई कर रहे थे। मामले की जानकारी मिलने पर तीन युवकों एजाज अहमद, इरफान अहमद, मो. सुकुरुल्लाह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें