फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम से नहीं िनकले रुपये

Sun, 13 Nov 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
नगर के बरियाघाट स्थित यूनियन बैंक के एटीएम में लगा ताला।
विज्ञापन
शासन के निर्देश के बावजूद दूसरे दिन भी जिले के एटीएम में पैसा नहीं पहुंचा। एटीएम चालू नहीं होने से उपभोक्ता पैसा निकालने के लिए परेशान रहे। पैसा नहीं निकलने पर लोग नाराज हो गए और कई स्थानों पर लोगों ने एटीएम तोड़ने का प्रयास किया। लेकिन वहां मौजूद लोगों के समझाने बुझाने पर लोग मान गए।
विज्ञापन


 बता दें कि जिले में भारतीय स्टेट बैंक, इलाहाबाद बैंक, एक्सिस बैंक, पंजाब बैंक, एचडीएफसी समेत अन्य कंपनी के 128 एटीएम है। जिससे लगभग तीन लाख उपभोक्ता जुड़े है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पांच व एक हजार के नोटों को बंद करते ही एटीएम से नोट निकलना भी बंद हो गया। दो दिन पूर्व बैंकों के अधिकारियों ने कहा था शुक्रवार से सारे एटीएम काम करने लगेंगे जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिल जाएगी लेकिन दो दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक एटीएम चालू नहीं हो सके। इससे उपभोक्ता पूरे दिन नगर के एटीएम को खंगालते रहे।  लेकिन किसी से पैसा नहीं निकला। हर स्थान पर उन्हें निराशा ही हाथ लगी।

 नगर निवासी रामकुमार, शिवमोहन, हरिराम, राकेश कुमार समेत अन्य लोगों का कहना है कि आम जरूरत की वस्तु नहीं मिलने पर जिले में केंद्र सरकार के प्रति खासी नाराजगी है। नाराज लोगों का कहना है कि मोदी के इस फरमान से काला धन पर जरूर लगाम लगेगा लेकिन इससे लोग परेशान भी हो रहे हैं।  उन्हें पहले गरीबों की समस्याओं के बारे में सोचना चाहिए थे फिर कोई आदेश जारी करना चाहिए था।कहा कि निजी चिकित्सालयों व मेडिकलों द्वारा पांच सौ व हजार के नोट नहीं लिए जाने के कारण मरीजों का इलाज नहीं हो पा रहा है। वहीं गृहस्‍थी के सामानों को खरीदने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें