देहात कोतवाली क्षेत्र के खुटहा गांव में जांच के लिए गई खजिन विभाग की टीम पर खनन माफिया के लोगों ने पथराव कर दिया। अफसरों ने वहां से भागकर जान बचाई।
खनन विभाग के सर्वेयर रामसुरेश व प्रकाश श्रीवास्तव गुरुवार शाम पुलिस के साथ देहात कोतवाली क्षेत्र के खुटहा गांव में अवैध खनन की जांच करने गए थे।
इसकी भनक लगने पर खनन माफिया के लोगाें ने दोनों अफसरों को घेर लिया और पत्थरबाजी की। मौके पर मौजूद पुलिस ने समझदारी दिखाते हुए किसी तरह खेताें के रास्ते अधिकारियाें को वहा से निकाला।
सर्वेयर रामसुरेश ने बताया कि अज्ञात लोगाें के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और हमला करने की तहरीर दी जाएगी। जल्द फोर्स के साथ छापेमारी कर कार्रवाई की जाएगी।
वहीं शुक्रवार को सर्वेयर राम सुरेश देवरिया गांव में मिट्टी को अवैध तरीके से खोदकर ले जा रहे दो ट्रैक्टर को पकड़कर सीज कर दिया। जबकि बालू ले जा रहे ट्रैक्टर को पकड़कर सीज किया।