फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मनिर्भर बनने के बताए गुर

Mon, 09 Nov 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कपसौर स्थित शिवलोक श्रीनेत महाविद्यालय में रविवार को इंडियन पब्लिक लाईव्लिहुड डेवलपमेंट ट्रस्ट की ओर से एक दिवसीय वस्त्र प्रदर्शनी एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मझवां विधायक डा. रमेश चंद्र बिंद ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में ट्रस्ट के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मंहगाई बढ़ रही है, जिसके कारण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनना होगा।

संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता अशोक पंडा ने ट्रस्ट की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि पहाड़ी ब्लाक की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनकर कार्य करना होगा।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय ने महिला सशक्तिकरण एवं उनकी कार्यकुशलता पर विस्तार से प्रकाश डाला।

महाविद्यालय की प्रबंधक डा. मधुलिका सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि देश का सर्वांगीण विकास तभी संभव होगा जब महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी।

ट्रस्टी चेयरमैन रेनू दूबे ने ट्रस्ट के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य स्किल डेवलमेंट के माध्यम से रोजगार के अवसर प्रदान कराना है।

 कार्यक्रम के दौरान सिटी, हलिया, कोन, पहाड़ी, राजगढ़ आदि क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के गुर सिखाए गए।

इस अवसर पर आयोजित वस्त्र प्रदर्शनी में महिलाओं द्वारा निर्मित वस्त्रों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसकी सभी ने सराहना की। इस दौरान ट्रस्ट के सच्चिदानंद दूबे, राजकुमार, अखंड दूबे, जयशंकर, बृजेश पांडेय सहित विभिन्न ब्लाकों से आईं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें