फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट, फायरिंग में दस घायल

Wed, 11 Mar 2015 12:24 AM IST
Assault , ten injured in firing
विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल थाना क्षेत्र के चतुरिया पहाड़ी पर धड़ल्ले से हो रहे अवैध खनन का बोल्डर लादने को लेकर सोमवार की रात दो पक्षाें के बीच जमकर मारपीट एवं फायरिंग हुई। मारपीट के दौरान तीन मोटरसाइकलों को भी तोड़ा गया। जबकि दोनाें पक्षाें से 10 लोगाें के घायल होने की बात बताई जा रही है। घटना की तहरीर थाने में दी गई है।
विज्ञापन

आरोप है कि जिगना थाना क्षेत्र के दुगहा गांव निवासी अनिल पांडेय के ट्रैक्टर का चालक धरमू सोमवार की शाम गाड़ी लेकर चतुरिया पहाड़ पर गया था। इसी दौरान बोल्डर लादने को लेकर वहां मौजूद कुछ लोगाें से विवाद हो गया। घटना की जानकारी चालक ने फोन से गाड़ी मालिक को दी। खबर लगते ही तीन बाइक पर काफी संख्या में लोग पहुंच गए और दोनाें पक्षाें के बीच लाठियां चलने लगीं। एक पक्ष द्वारा जमकर फायरिंग की गई। इतना ही नहीं वहां खड़ी तीन बाइकाें एवं ट्रैक्टर को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। मारपीट के दौरान रामजी पांडेय 52 वर्ष, राजेंद्र 48 वर्ष, अनिल 35 वर्ष, विजय पांडेय 30, शिवशंकर गुप्ता 34 को गंभीर चोटें आई है।  रामजी ने विंध्याचल थाने में बजहा गांव निवासी एक ही परिवार के सात लोगाें के विरुद्ध मारपीट, फायरिंग, बाइक तोड़ने, ट्रैक्टर को कूचने, सोने की सिकड़ी, मोबाइल फोन, समेत अन्य सामान छीन ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। वहीं दूसरे पक्ष से जयशंकर (30) उमाशंकर (28) निवासी बजहां को भी चोटें आई हैं। समाचार देने तक दूसरे पक्ष द्वारा थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें