फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसपी सिटी ने नगर निकाला फ्लैग मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। आगामी पर्व दीपावली व धनतेरस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में शहर क्षेत्र में भारी पुलिस व पीएसी बल के साथ शान्ति व कानून व्यवस्था के बनाये रखने के दृष्टिगत आम जनमानस व सर्राफा व्यापारियों में सुरक्षा का एहसास जगाने के लिए रूट मार्च किया गया। मार्च का आरंभ संकटमोचन से किया गया। जो शहर क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले इलाके वासलीगंज, गिरधर चौराहा, पेहटी चौराहा, तुलसी चौक, बीएलजे कॉलेज रोड, गुरहटी चौराहा, कटरा होते हुए त्रिमुहानी पर पहुंचकर समाप्त हुआ। मार्च के दौरान एक छोटी बालिका के भीड़ में गुम हो जाने की सूचना पुलिस को मिली। इसपर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बालिका को सकुशल बरामद कर उसकी मां को सुपुर्द कर दिया। किया गया। फ्लैगमार्च के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर प्रभात राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें