हलिया थाना क्षेत्र के औरा गांव स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी का बाणसागर नहर में पानी कम होने पर करीब साढ़े सात किलोमीटर दूर नहर में लाठी व झोला मिला है। नहर में करीब सात किमी दूर बीते रविवार को पुजारी का कपड़ा मिला था। पुलिस पुजारी की तलाश कर रही है।
हलिया थाना क्षेत्र के थोथा गांव निवासी शिव बाबा उर्फ बटन (70) चार दिन से मंदिर पर नहीं आने पर परिजन ग्रामीणों के साथ बाणसागर नहर में पानी बंद कराकर खोजबीन में जुटे हैं। बीते रविवार को नहर में कपड़ा मिला था। इस बीच सोमवार को नहर में ही डंडा व झोला मिला है। जिसे परिजन पुजारी का बता रहे हैं। इस बीच ग्रामीणों ने 16 किलोमीटर दूर मेजा बांध तक नहर में पुजारी की खोजबीन की, लेकिन पुजारी का पता नहीं चल सका।
थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह का कहना है कि परिजनों की तरफ से पुजारी के संबंध में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।