फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: क्षेत्र पंचायत सदस्य की वाराणसी में हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नरायनपुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य की सोमवार की रात वाराणसी में सड़क हादसे में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को शव लेकर परिजन घर आए।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य टीपू खान (30) सोमवार की रात बालू लदे ट्रैक्टर पर बैठकर बालू गिराने वाराणसी जा रहे थे। वाराणसी में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक स्कूल के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रैक्टर पलटने से टीपू खान उसमें दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक घायल हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची लंका थाने की पुलिस ने ट्रक को कब्जे लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। टीपू खान से दो पुत्रियां हैं। टीपू खान विकास खंड नरायनपुर के रैपुरिया वार्ड नंबर-13 से क्षेत्र पंचायत सदस्य थे। वे मजदूरी करके परिवार के सदस्यों का भरण-पोषण करते थे। परिजन मंगलवार को शव लेकर गांव पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें