फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पद्म पुरस्कारों के लिए करें पांच अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया है कि गणतंत्र दिवस-2025 के अवसर पर पद्म पुरस्कारों अर्थात पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री हेतु योग्य व्यक्तियों का नामाकंन पोर्टल पर किया जाना है। इसके लिए पांच अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि यह पुरस्कार बिना जाति, व्यवसाय, स्थिति या लिंग के भेदभाव के विशिष्ट कार्यों, कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक मामले, सिविल सेवा, व्यापार और उद्योग आदि सभी क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियों के लिए दिया जाता है।
इसके लिए अधिकतम 800 शब्दों में अनुशंसित व्यक्त्ति की विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों की ऑनलाइन अनुशंसा विभागों द्वारा अथवा संबंधित व्यक्ति द्वारा विवरण स्वयं पोर्टल पर भरा जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें