शहर कोतवाली क्षेत्र के गुदड़ी इमामगंज मोहल्ले में सोमवार की रात को कमरे में सोते समय एक वृद्धा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। क्षेत्र निवासी लालती देवी 65 को तीन पुत्र हैं। बड़े पुत्र मनोज ने बताया कि वह सोमवार की शाम को अपने भैंसहिया टोला स्थित मकान से गुदड़ी मां के पास पहुंचा तो मां कमरे का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा नहीं खुलने पर सूचना पुलिस को दी। पुलिस के सामने दरवाजा खोला गया तो मां कमरे में मृत थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर कोतवाल बालमुकुंद ने बताया कि कमरे में मृत मिली महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेेज दिया गया।