मिर्जापुर। चील्ह थाना क्षेत्र के तिलठी निवासी वृद्धा सत्यभामा ने पुलिस अधीक्षक को पत्रक देकर जानमाल की रक्षा की गुहार लगाई है। सत्यभामा का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोग लाठी डंडा लेकर उसके घर पर आकर तोड़ फोड़ करने लगे। 112 नंबर डायल करने पर आई पुलिस ने थाना आने को कहा। उसके जाने के बाद फिर से वे लोग आए और तोड़ फोड़ कर मारने की धमकी देने लगे। आरोप है कि दबंगों ने सत्यभामा की जमीन का कुछ हिस्सा कब्जा कर लिया है। पक्की पैमाइश कराने के बाद से वे लोग उसकी व उसके परिवार के जान के दुश्मन बने हुए हैं। कार्रवाई की मांग की गई है।