फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव लड़ेगा अपना दल

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। पंचायत चुनाव में अपना दल ने उतरने की तैयारी की है। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पल्लवी पटेल ने कहा है पंचायत चुनाव में प्रत्याशी उतारेंगी। गुरुवार को सिंचाई डाक बंगले में पत्रकारवार्ता के दौरान कहा कि यह संगठन का निर्णय है। पंचायत चुनाव में पार्टी के कार्यकर्ता ही चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन

2200 किलोमीटर पदयात्रा के क्रम में अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष पल्लवी पटेल बुधवार को लालगंज पहुंची। अपनी पदयात्रा के बारे में कहा कि यह पदयात्रा किसानों व नौजवानों के हितों के लिए है। कहा कि पदयात्रा में कार्यकर्ता बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी कर रहे हैं। जनता का भी अपार जनसमर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में कार्यकर्ताओं को ही लड़ाया जाएगा। प्रदेश महासचिव राजवन सिंह, जिला अध्यक्ष रमाशंकर सिंह पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह, छानबे विधानसभा अध्यक्ष मंगला पटेल, सीडी पटेल, मुन्नू पटेल, डॉ. मनोज पटेल, सर्वेश पटेल, विशाल त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें