फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘डा. सोनेलाल पटेल ने दिया व्यवस्था परिवर्तन का नारा’

Thu, 05 Nov 2015 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
भरूहना स्थित अपना दल जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। मुख्य वक्ता और किसान मंच के प्रदेश सचिव रमाकांत पटेल सहित कार्यकर्ताओं ने अपना पार्टी के संस्थापक बोधिसत्व महामना डा. सोनेलाल पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। प्रदेश सचिव ने कहा कि डा. सोनेलाल पटेल ने व्यवस्था परिवर्तन का नारा दिया था। जिससे दलितों, शोषितों एवं मजलूमों को उनका हक मिल सके और उनका समुचित विकास हो सके।
विज्ञापन


रमाकांत पटेल ने कहा कि पार्टी के संस्थापक डा. सोनेलाल पटेल ने शुरू से ही समाज में पिछड़ों, दलितों, शोषितों और वंचितों के हक की लड़ाई लड़ी। उन्होंने गरीबों को उनका हक दिलाने के लिए संसद से सड़क तक लड़ाई लड़ी। आज उनके विचारों को आत्मसात करते हुए उनके उद्देश्यों को पूरा करने का संकल्प लेने का दिन है।

 उनके सपनों को साकार करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को पिछड़े, दलित, शोषित और वंचितों के हक की लड़ाई लड़नी पडे़गी। मंडल अध्यक्ष मेघनाथ पटेल ने कहा कि समाज समता मूलक तभी हो पाएगा, जब पिछड़े, दलित, वंचितों को उनका हक मिले। अध्यक्षता रमाशंकर पटेल ने की। संचालन युवा मंच के जिलाध्यक्ष सुजीत पटेल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें