फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: राष्ट्रीय वाॅलीबाॅल में अपराजिता मारेंगी स्पाइक

विज्ञापन
अदलहाट: खेल प्रशिक्षक प्रवीण सिंह के साथ खिलाड़ी अपराजिताफोटो: सोशल मीडिया - फोटो : 1
विज्ञापन
अदलहाट। सरदार पटेल इंटर कॉलेज कोलना की छात्रा अपराजिता विंध्याचल मंडल मिर्जापुर से राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में यूपी टीम से स्पाइक मारंेगी।स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आगामी 5से 9 जनवरी के बीच आंध्र प्रदेश के कडपा में 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय प्रतियोगिता होगी। अंडर-14 वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर यूपी वॉलीबाल टीम में अपराजिता का चयन किया गया है।
विज्ञापन

डॉ. भीमराम आंबेडकर राज्य विद्यालयीय क्रीड़ा संस्थान स्टेडियम अयोध्या में चल रहे कैंप में शनिवार को टीम में चयनित होने की सूचना मिली। यह खबर सुन पूरा परिवार खुशी से झूम उठा। सरदार पटेल इंटर कालेज कोलना में कक्षा 8 की छात्रा व घरवासपुर (पहाड़ी) गांव निवासी पिता सुनील कुमार ने चार बेटियों में सबसे छोटी अपराजिता की सफलता के लिए गरीबी को कभी आड़े नहीं आने दिया। अपराजिता ने गरीबी और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद खेल नहीं छोड़ा। ये जानकारी कोच विद्यालय के खेल शिक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि अपराजिता वर्ष 2023, 2024 और 2025 के बाद लगातार चौथे वर्ष प्रदेश की टीम में चुनी गई है। अपराजिता के शानदार खेल को देखते हुए चयनकर्ताओं ने प्रदेश की टीम में शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें