फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनार से अनुराग को टिकट

Wed, 25 Jan 2017 12:32 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
सु‌च‌ि‌‌स्म‌िता मौर्य
विज्ञापन

विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव के 43 दिन पूर्व जिले की तीन विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दिया। इनमें एक पर सवर्ण और दो पर पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवार को उतार कर पार्टी ने सामाजिक समीकरणों को साधने की कोशिश की है। टिकट बंटवारे में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के रिश्तेदारों का भी ध्यान रखा गया है। मिर्जापुर सदर से जहां रत्नाकर मिश्र को प्रत्याशी बनाया गया है। चुनार विधानसभा सीट से बीजेपी के दिग्गज नेता रहे ओमप्रकाश सिंह के पुत्र अनुराग सिंह को टिकट दिया है। मझवां से पूर्व भाजपा विधायक रामचंद्र मौर्य की बहू सुचिस्मिता मौर्य भाजपा के टिकट पर मैदान में उतरेंगी।
भारतीय जनता पार्टी की इन तीन सीटों पर कई नेताओं की नजर गड़ी थी लेकिन मिर्जापुर में गृहमंत्री राजनाथ सिंह के नजदीकी माने जाने वाले रत्नाकर मिश्र को टिकट मिला है। इससे माना जा रहा है कि भाजपा में इस बार टिकट के बंटवारे में राजनाथ सिंह की खूब चली है। रत्नाकर मिश्र विन्ध्याचल में वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित हैं। उनकी भाजपा नेताओं से काफी घनिष्ठता रही है। उनके चुनाव मैदान मे ंआने से अब लड़ाई रोचक हो गई है। सपा सिटिंग विधायक कैलाश चौरसिया को चुनाव लड़ा रही है। कांग्रेस ने उन्हें सपोर्ट किया है तो बसपा से अल्पसंख्यक समुदाय के मुहम्मद परवेज खां सामने हैं। इसी प्रकार चुनार सीट पर पिछले बार भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े भाजपाई दिग्गज ओमप्रकाश सिंह के पुत्र अनुराग सिंह पर भरोसा जताया गया है। अनुराग मिर्जापुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं जिसमें उन्हें जीत नहीं मिल सकी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनार में बसपा से अनमोल सिंह और सपा से सिटिंग विधायक जगतंबा सिंह पटेल चुनाव लड़ रहे हैं। इसी प्रकार मझवां से पूर्व विधायक रहे रामचंद्र मौर्य की बहू सुचिस्मिता मौर्य सपा के सिटिंग विधायक डा. रमेश चंद्र बिंद से लड़ेंगी। यहां समाजवादी पार्टी ने पूर्व घोषित प्रत्याशी प्रभावती यादव का टिकट काट कर युवा चेहरा रोहित शुक्ला को उम्मीदवार बनाया है। इन तीनों सीटों पर चुनावी लड़ाई अब दिलचस्प हो चली है। लोगों को अब मड़िहान और छानबे सीटों पर भी भाजपा गंठबंधन के उम्मीदवारों के नामों का इंतजार है। उसके बाद ही चुनाव की तस्वीर साफ होगी। माना जा रहा है कि ये सीटें अपना दल के खाते मे ंजा सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें