फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुराधा ने जागरण को बनाया यादगार

Fri, 04 Sep 2015 01:08 AM IST
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मां विंध्यवासिनी सेवा समिति की ओर से बुधवार की रात विंध्यधाम मंदिर परिसर में आयोजित देवी जागरण में पार्श्व गायिका अनुराधा पौडवाल के भजनों से श्रोता मंत्रमुग्ध हो उठे। दूरदराज से आए अन्य गायकों ने भी मां विंध्यवासिनी का गुणगान कर लोगों को धन्य किया।
विज्ञापन


 कार्यक्रम में जब अनुराधा पौडवाल के  कंठ से चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया गीत फूटे तो श्रोता उत्साहित हो गए। तालियों की गड़गड़ाहट से भक्तों ने गायिका का उत्साहवर्धन किया। आज तेरा जगराता ओ माता आज तेरा जगराता... के माध्यम से अनुराधा ने कार्यक्रम  को आगे बढ़ाया। मेरी झोली छोटी पड़  गई रे इतना दिया मेरी माता... जैसे कई भजनों से उन्होंने जागरण को सुरमयी बना दिया। कोलकाता से आई गायक मधु ने शिव ही सत्य है शिव ही सुंदर... सुुनाया।

इलाहाबाद के कुमार बादल ने पर्वतों से दी आवाज लो मैं आ गया... और श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी... से श्याम की आराधना की। रविशंकर शास्त्री ने मईया की कृपा से सब काम हो रहा है और राम जी की सेना चली... सुनाया। संतकबीर नगर के प्रभाकर कश्यप ने शिरडी वाले साईं बाबा से साईं बाबा को याद किया। पटना की कलाकार प्रियंका पांडेय, बक्सर के अशोक मिश्र और विजय मिश्र ने भी भजन प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पूर्व संस्था के संस्थापक मोहित मिश्र ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। संचालन मंटू मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें