फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुप्रिया के स्वागत को उमड़े समर्थक

Sat, 16 Jul 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
चील्ह तिराहे पर मंत्री अनुप्रिया पटेल का स्वागत करते भाजपा और अपना दल के कार्यकर्ता। - फोटो : mirzapur
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री बनने के बाद सांसद अनुप्रिया पटेल का पहली बार जनपद आगमन पर जिले में भव्य स्वागत हुआ। भारतीय जनता पार्टी और अपना दल के कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन



मंत्री के स्वागत का सिलसिला वाराणसी से शुरू होकर मिर्जापुर तक चलता रहा। जिले के पुरजागीर, चील्ह तिराहे और जौनपुर तिराहे पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उमड़े। इसके बाद मंत्री ने विंध्याचल में मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया।


अनुप्रिया पटेल ने विंध्याचल पहुंचकर विंध्य धाम में मत्था टेका। दर्शन-पूजन वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित पं. रत्नाकर मिश्र ने कराया। पत्रकारों  से बातचीत में अनुप्रिया ने कहा कि जनपद के सर्वांगीण विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ा जाएगा। जनपद को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के साथ ही जनता को विभिन्न प्रकार की जन-कल्याणकारी योजनाआें से लाभान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन



इस दौरान विंध्याचल पहुंचने पर मंत्री का जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी सहित मोहित मिश्र, अंशुल मिश्र, अभय मिश्र तथा पार्टी के अन्य पदाधिकारियाें सहित श्रीविंध्य पंडा समाज के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ ही स्वागत करने वालो में रामकुमार विश्वकर्मा, बृजभूषण सिंह, रमाशंकर सिंह पटेल, राजकुमारी खत्री, मालती त्रिपाठी, सुषमा पांडेय, श्यामसुंदर केशरी, हरिशंकर पटेल, वीरेंद्र प्रताप यादव, नितिन विश्वकर्मा, शैलेंद्र अग्रहरी  आदि  रहे।


उधर अपना दल कार्यकर्ताओं ने अमरनाथ दूबे के नेतृत्व में चील्ह तिराहे पर भव्य स्वागत किया। 


इस दौरान आनंद सिंह पटेल, रमाकांत पटेल, शिवपूजन पटेल, निर्मला राय, अनिल पटेल, दुर्गेश पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता रहे। इसके बाद भाजपा नगर मंडल के बिंद्रा प्रसाद विश्वकर्मा के नेतृत्व में मंत्री अनुप्रिया पटेल का भव्य स्वागत जौनपुर तिराहे पर किया गया। इस दौरान श्याम सुंदर केशरी, संजय यादव सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। 



कछवां संवाददाता के अनुसार मंत्री का कछवां बाजार में संतोष सिंह और राकेश सिंह की अध्यक्षता में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान विजय गुप्ता, कृष्ण मोहन सिंह, योगेंद्र प्रताप सिंह, मुरारी सिंह्र, राकेश सिंह, देवेंद्र सिंह, राजन केशरी, पवन मिश्रा,  पृथ्वी तिवारी, अनुराग सिंह, विजय शंकर तिवारी, सुभाष मौर्या आदि शामिल रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें