कछवां। आदर्श नगर पंचायत के तेगबहादुर वार्ड स्थित हजरत रज्जब अली उर्फ घोड़े शहीद मजार पर बृहस्पतिवार को हुसैनी उर्स कमेटी के तत्वावधान में सालाना उर्स का आयोजन होगा। इस दौरान कव्वाली का शानदार मुकाबला होगा। कव्वाली में देश के जाने-माने कव्वाल अपनी टी.वी. सिंगर अरशद कामिल (बरेली) और फैजान अजमेरी (एटा) के बीच मुकाबला होगा। कोषाध्यक्ष अरशद जमाल ने बताया कि कछवां के सालाना उर्स पर बड़ी संख्या में अकीदतमंदों और श्रोताओं का जमावड़ा लगता है, इसे लेकर लोगों में खासा उत्साह रहता है। कार्यक्रम अध्यक्ष ने बताया कि यह कार्यक्रम भाईचारे, प्रेम और सूफी परंपरा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।