फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएनएम व आशा वर्कर निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यू पीएचसी ड्रमंडगंज के बाहर प्रसूता का ठेले पर प्रसव होने के मामले में जिलाधिकारी के निर्देश पर सीएमओ ने एएनएम और आशा वर्कर को निलंबित कर दिया। साथ ही एमओआईसी (पीएचसी प्रभारी) व सुपरवाइजर से स्पष्टीकरण भी मांगा है।
विज्ञापन

ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के महोगढ़ी गांव निवासी विक्रमा की 30 वर्षीया पुत्री प्रभावती को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर परिजन शुक्रवार की शाम करीब सात बजे ठेले पर लिटाकर न्यू पीएचसी ड्रमंडगंज ले गए थे, लेकिन वहां तैनात एएनएम के नहीं मिलने पर करीब साढ़े आठ बजे साथ गईं महिलाओं के सहयोग से ठेले पर ही प्रसव कराया गया। प्रभावती ने ठेले पर ही बच्ची को जन्म दिया। उसके बाद परिजन ठेले से ही जच्चा-बच्चा को लेकर घर चले गए।
उधर, सरकारी अस्पताल के बाहर ठेले पर बच्ची के जन्म जानकारी पर जिलाधिकारी ने सीएमओ को मामले की जांच का निर्देश दिया। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश पर प्रभारी सीएमओ डॉ. बीके चौधरी ने मौके पर जाकर प्रकरण की जांच की। जांच के बाद जिलाधिकारी के निर्देश सीएमओ ने एएनएम हीरावती देवी व आशा वर्कर अनीता देवी को निलंबित कर दिया है। इनके अलावा पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. कामेश्वर तिवारी व सुपरवाइजर गीता सिंह से स्पष्टीकरण भी मांगा है।
विज्ञापन

उधर, जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देशित किया है कि जिले के सभी प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्साधिकारियों व अन्य स्टाफ के माध्यम से वहां पहुंचने वाले मरीजों के इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। उन्होंने चेतावनी दी है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही की शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें