फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 12 किसानों को प्रधानमंत्री करेंगे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के पूसा मेला ग्राउंड में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की ओर से आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री किसान सम्मान समारोह में जिले के 12 किसान शामिल होंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रविवार को सुबह कृषि विज्ञान केंद्र बीएचयू की तरफ से 12 किसानों को मिर्जापुर से रोडवेज की बस से प्रयागराज रवाना किया गया। जहां से वे ट्रेन से दिल्ली रवाना हुए।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही थी। प्रधानमंत्री द्वारा किसानों के लिए शुरू की गई योजनाओं का लाभ उठाते हुए किसानों ने अपनी आय को दोगुनी की। आय दोगुनी करने वाले किसानों को सम्मानित करने के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के पूसा मेला ग्राउंड में 17 अक्तूबर को कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
यह जानकारी देते हुए कृषि विज्ञान केंद्र बरकछा के अध्यक्ष प्रो. श्रीराम सिंह ने बताया कि सम्मान समारोह में देश भरे के 15000 से अधिक किसान भाग ले रहे हैं। जिले में खेती से आय दोगुनी करने वाले 110 किसान हैं। उनकी इस सफलता की जानकारी कृषि विज्ञान केंद्र के पास उपलब्ध है। इनमें से 12 किसान दिल्ली में आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री किसान सम्मान समारोह में शामिल होंगे। इन किसानों को मिर्जापुर से रोडवेज की बस से प्रयागराज भेजा गया। वहां से ऊंचाहार एक्सप्रेस से वे दिल्ली के लिए रवाना हुए। किसानों के दल का नेतृत्व केंद्र के मृदा वैज्ञानिक डॉ. एसएन सिंह कर रहे है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों को सम्मानित करेंगे। उन्होंने बताया कि 17 अक्तूबर को सुबह कृषि विज्ञान केंद्र में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें