फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur: पति से नाराज होकर पत्नी अपने दो वर्षीय बच्ची के साथ गंगा में कूदी, मछुआरों ने बचाया

Fri, 17 May 2024 11:00 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर

सार

कछवां नगर पंचायत के पांडेयपुर वार्ड निवासनी मधु पत्नी प्रदीप (25) अपने पति से नाराज होकर रात नौ बजे अपने दो वर्षीय बच्ची को लेकर बरैनी भटौली पुल पर पहुंची। बच्ची को गोद में लेकर गंगा में कूद गई।
विज्ञापन
गंगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मिर्जापुर थाना क्षेत्र में बरैनी-भटौली पक्का पुल से एक मां अपने दो वर्षीय पुत्री के साथ गुरुवार रात नौ बजे गंगा में कूद गई। बरैनी गांव के कुछ मछुआरों ने मौके पर जाकर दोनों को बचा लिया। दोनों को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


कछवां नगर पंचायत के पांडेयपुर वार्ड निवासनी मधु पत्नी प्रदीप (25) अपने पति से नाराज होकर रात नौ बजे अपने दो वर्षीय बच्ची को लेकर बरैनी भटौली पुल पर पहुंची। बच्ची को गोद में लेकर गंगा में कूद गई। पुल के नीचे मछली मार रहें मछुआरों ने गंगा में तेज आवाज सुना तो गांव के मछुआरों को लगा कि कोई पुल से कूदा है। तत्काल नाव से मौके पर पहुंच मछुआरों ने डूब रही महिला और उसके दो वर्षीय बच्ची को बचाया।  

दोनों को एक आटो से कछवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मण्डलीय अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष संजीत बहादुर सिंह ने बताया कि एक महिला बरैनी भटौली पुल से अपने एक दो वर्षीय बच्ची के साथ गंगा में कूद गई थी। जिसे बरैनी गांव के कुछ मछुआरों द्वारा बचा लिया गया। महिला और बच्ची को कछवा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे मिर्जापुर के लिए रेफर कर दिया। मां और बच्ची दोनों ठीक हैं। कुछ पारिवारिक विवाद के कारण महिला ने ऐसा कदम उठाया। सूचना पर परिवार के लोग भी आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें