फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: होलिका जलाए जाने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया कस्बे के चौराहे पर समय से पहले होलिका जलाए जाने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीएम ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर किसी तरह से शांत कराया।
विज्ञापन

हलिया कस्बा में सोमवार को सुबह गांव के कुछ शरारती तत्वों ने होलिका को आग के हवाले कर दिया। होलिका जलने की जानकारी होने पर मंगलवार को सुबह मौके पर पहुंचे काफी संख्या में ग्रामीणों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। किसी ने इसकी जानकारी उपजिलाधिकारी लालगंज को दे दी। मौके पर पहुंचे एसडीएम भरत लाल सरोज ने गांव के कुछ प्रबुद्धजनों को बुलाकर दूसरी होलिका गड़वाने की बात कर किसी तरह लोगों को शांत कराया। एसडीएम ने सभी से सौहार्द पूर्वक होली मनाए जाने की अपील की। इस दौरान ग्राम प्रधान शिव बाबू सेठ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें