फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 14 तक बंद रहेंगे आंगनबाड़ी केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को 14 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

शीतकालीन अवकाश के दौरान जिले के सभी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय बंद चल रहे हैं। इन विद्यालयों में से अधिकांश में आंगनबाड़ी केंद्रों का भी संचालन हो रहा है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले बच्चे प्राथमिक विद्यालय के बच्चों से भी छोटे होते हैं। इन आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले बच्चों के लिए 14 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है। अवकाश के दौरान सभी आंगनबाडी केंद्र खुले रहेंगे। आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के अलावा सहायिकाएं गृह भ्रमण, सामुदायिक गतिविधि, टीकाकरण, अनुपूरक पुष्टाहार वितरण एवं पोषण ट्रैकर संबंधी फीडिंग आदि कार्य करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें