मिर्जापुर। जिले के कक्षा आठ तक के निजी विद्यालय भी छह जनवरी तक बंद रहेंगे। जिले में चल रही शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है।
इसके साथ ही नौ से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों के लिए भी पढ़ाई का समय सुबह 10 से अपराह्न तीन बजे तक कर दिया गया है। परिषदीय विद्यालयों में इन दिनों शीतावकाश चल रहा है। इसके साथ ही माध्यमिक विद्यालयों में भी कक्षा आठ तक की कक्षाओं के लिए अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ सिंह ने बताया कि बच्चों के लिए अवकाश किया गया है। साथ ही कक्षा नौ से 12 तक के विद्यालयों के संचालन का समय भी बदल दिया गया है।