फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकेश के छक्के से अनावरुल अलूम ने जीता फाइनल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मिर्जापुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से नगर के महुवरिया स्थित बीएलजे इंटर कालेज मैदान पर रविवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप लीग का रोमांचक फाइनल मैच अनावरुल उलूम ने लोकेश के छक्के से जीत लिया।
विज्ञापन

टास जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी बघेला लायंस की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 111 रन बनाए। कृष्णा सिंह ने 16, शिवांग ने 13, जेपी सोनकर व उपेंद्र ने 12-12 रन बनाए। अनावरुल उलूम से गेंदबाजी करते हुए प्रमोद, हिमांशु और रोहित ने दो-दो विकेट, उमेश और जगदीश ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मदरसा अनावरुल उलूम की टीम ने छह विकेट खोकर 18वें ओवर में मैच जीत लिया। लोकेश ने छक्का मार कर फाइनल मैच जीता दिया। लोकेश ने 14 रन बनाए। इसके अलावा रोहित यादव ने 21, मनीष ने 20, अजीत ने 23 और प्रमोद ने 16 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए बघेला लायंस से जेपी सोनकर ने तीन, अमित दुबे ने एक विकेट लिया। मैन आफ द मैच रोहित यादव को चुना गया। मैन आफ द सीरीज उमेश यादव रहे। बेस्ट बैट्समैन अमित दुबे, बेस्ट बालर महेंद्र माही को दिया गया। लाइफ टाइम एचीवमेंट एवार्ड प्रवीण श्रीवास्तव, डा वीपी वर्मा, कर्तव्य निष्ठा पुरस्कार गोवर्द्धन यादव, अभय मौर्या, देवेंद्र यादव और आलोक यादव को विशेष पुरस्कार दिया गया। अंपायर मनोज यादव, अमर ज्योति विश्वकर्मा, राजकुमार यादव व बृजेश यादव, स्कोरर राजीव लोचन विश्वकर्मा, कमेंटेटर शाहीद अफरीदी, अमित गुप्ता, नकुल यादव, राजीव सिंह थे। नगरपालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने विजेता टीम को ट्राफी प्रदान किया। इस अवसर पर अनिल पांडेय, रमेश दुबे, विनोद यादव, मंगलदास यादव, अशोक चौरसिया, दिनेश तिवारी, अनवर, आलोक यादव, जान्हवी तिवारी, डिंपल यादव, लव पांडेय, डॉ. राजेश यादव, ओम प्रकाश कुशवाहा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें