मिर्जापुर। चुनार थाना क्षेत्र के जमुई के पास शुक्रवार सुबह रेलवे लाइन पार कर भतीजे की शादी में शामिल होने देवर के घर जा रही शैरुन निशा (65) की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी।
क्षेत्र जमुई निवासी रियाजुद्दीन ने बताया कि चचेरे भाई की शादी पांच अप्रैल को है। चाचा का घर जलालपुर मैदान के पस है। मां शैरुन निशा सुबह आठ बजे घर से 500 मीटर दूर रेलवे लाइन पार करके चाचा के घर जा रही थी। तभी ट्रेन की चपेट में आ गई। मौत हो गई। सूचना देने पर पहुंची पुलिस को सूचना दी। शव को रेलवे लाइन से हटवाया गया। परिवार में तीन बेटे और पांच बेटियां हैं। सभी का रो-रोकर हाल बेहाल है।