जमालपुर। मठना गांव में शुक्रवार की रात घर के पीछे एक गड्ढे वृद्धा डूब गई। रात में वृद्धा के घर में न होने पर परिजन खोजते हुए पीछे गए गड्ढे के पानी में शव उतराया मिला।
गांव निवासी इसरावती (65) पत्नी गामा भारती रात में भोजन करने के बाद घर के पीछे किसी काम से गई थीं। पानी से भरे तालाब में पांच फीट गड्ढे में पैर फिसल जाने से वे डूब गईं। परिजन व ग्रामीण काफी देर तक आस-पास खोजते रहे। नहीं मिलने पर घर के पीछे गए तो देखा कि गड्ढे में भरे पानी में शव उतराया मिला। वृद्धा का शव गड्ढे से बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष रामनरायन सरोज ने बताया कि पानी में डूबने वृद्धा की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।