फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पिंडदान करने आए वृद्ध नदी में स्नान करते समय डूबे

विज्ञापन
चुनार थाना क्षेत्र के ईश्वरपट्टी घाट पर डूबे सोमारू बिंद, स्रोत परिवार
विज्ञापन
सीखड़। चुनार के ईश्वरपट्टी घाट पर रविवार की सुबह पिंडदान करने से पहले गंगा स्नान करते समय वृद्ध सोमारु बिंद डूब गए। पुलिस गोताखोरों और एसडीआरएफ की मदद से तलाश करने में जुटी है। समाचार लिखे जाने तक तलाश जारी रही। पैगापुर गांव निवासी सोमारु बिंद (69) रविवार की सुबह पिंडदान करने के लिए ईश्वपट्टी घाट पर आए थे। नहाते समय गहरे पानी में जाने से वह डूब गए।
विज्ञापन

पुलिस ने गोताखोरों और एसडीआरएफ टीम की मदद से खोजबीन में जुटी रही। सोमारु बिंद के दो पुत्र हैं। वह खेती करते हैं। गांव के लोगों ने बताया कि वह प्रतिदिन गंगा स्नान करने आते थे। रविवार को गंगा का पानी घट गया था। इस कारण थोड़ी दूर पर स्नान कर रहे थे।
विज्ञापन

इस कारण गहरे पानी में जाने से डूब गए। चुनार कोतवाल विजय शंकर सिंह ने बताया कि एसडीआरएफ टीम खोजबीन कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें