फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: विवाद में पिटाई से घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सक्तेशगढ़। चुनार कोतवाली क्षेत्र के लहौरा गांव में बीते माह लेनदेन के विवाद में हुी मारपीट के दौरान घायल वृद्ध की उपचार के दौरान शुक्रवार को देर रात ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। शनिवार को शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया।
विज्ञापन

लहौरा गांव के गगोदरा पुरवा निवासी 62 वर्षीय नरेंद्र प्रताप सिंह से गांव निवासी एक व्यक्ति ने पैसा लिया था। बीते 19 मई की शाम पैसे के लेनदेन में विवाद हो गया। इस पर एक व्यक्ति ने नरेंद्र प्रताप के सिर पर हमला कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंचे चुनार कोतवाल ने घायल वृद्ध को सीएचसी चुनार भेजा। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देख ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। ट्राॅमा सेंटर में उपचार के दौरान शुक्रवार को देर रात दो बजे उसकी मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा। लहौरा गांव निवासी कमलेश ने बताया कि घायल नरेंद्र प्रताप की उपचार के दौरान ट्राॅमा सेंटर में मौत हो गई। वाराणसी में पोस्टमार्टम के बाद शव घर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें