फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दिल्ली जाने से पहले मनोज तिवारी ने किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। आदि शक्ति जगत जननी मां विंध्यवासिनी के दरबार में शुक्रवार को देर रात भाजपा नेता दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने हाजिरी लगाई। वे मंदिर का कपाट बंद होने से 15 मिनट पहले पहुंचे और मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन किए।
विज्ञापन

मनोज तिवारी मृदुल पहले पुरानी वीआईपी मार्ग पर पहुंचे। जहां नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्रा ने अंग वस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद सांसद माला-फूल और मां की चुनरी लेकर गणेश द्वारा की तरफ से गर्भगृह में पहुंचे। उन्होंने विधि-विधान से मां के दर्शन किए। इसके बाद मंदिर परिसर में विराजमान सभी देवी-देवताओं के दर्शन कर उन्होंने हवन कुंड की परिक्रमा की। इसके बाद वे दिल्ली रवाना हो गए। सांसद को दर्शन-पूजन तीर्थ पुरोहित सुमित पांडेय ने कराया। तीर्थ पुरोहित ने बताया कि तीसरी बार सांसद बनते ही उन्होंने मां के दर्शन-पूजन किए और मां का आशीर्वाद लेने के बाद वे दिल्ली रवाना हो गए। सांसद बनने पर एक होटल में नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने मनोज तिवारी को मिठाई खिलाई। इस दौरान रामजी पांडेय, नवनीत पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें