फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: भूमि विवाद में दो पक्ष के बीच चली कुल्हाड़ी, महिला सहित नौ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। मड़िहान के गोपालपुर गांव के पसिया मौजा में मंगलवार की सुबह भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच लाठी और कुल्हाड़ी चली। इसमें एक महिला सहित नौ लोग घायल हो गए। घटना में एक पक्ष से कैलाश (55), सुरेश (45), विकास (16), रवींद्र (18), नंदलाल (35) व दूसरे पक्ष से कृष्ण कुमार (32), राकेश कुमार (35), हरिराम (48), संगीता देवी (50) घायल हो गए। सभी घायलों को मड़िहान सीएचसी व पटेहरा पीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सुरेश व विकास को मंडलीय अस्पताल रेफर किया गया। गांव निवासी धर्मावती ने बताया कि जिस भूमि के लिए विवाद हुआ था। चार महीने पहले उसी भूमि का सीमांकन किया गया था। पुलिस ने उस पर कब्जा दिलाया। उसी भूमि पर जोताई-बोआई कर धान की खेती किए थे। धान कटने के बाद गेहूं की बोआई के दौरान विपक्षी मारपीट किए हैं। थानाध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि भूमि विवाद में मारपीट हुआ है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें