मिर्जापुर। नारघाट स्थित शहीद उद्यान में नौ अगस्त को आजादी की 75वी वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर विविध कार्यक्रम होंगे। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार के निर्देशन में सुबह 10 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित अन्य विविध कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। कार्यक्रम में सूचना विभाग के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन तथा एलईडी वीडियो वैन के द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव का लाइन प्रसारण भी कराया जायेगा। अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह के दिशा निर्देशन में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका द्वारा शहीद उद्यान में कार्यक्रम की सभी तैयारियां की जा रही हैं। स्वतंत्रा संग्राम सेनानियों व शहीदों की मूर्तियों व स्माराकों की सफाई कराई जा रही है। काकोरी घटना के वर्षगांठ के पर लखनऊ काकोरी में आयोजित कार्यक्रम का भी सजीव प्रसारण दिखाया जायेगा। अपर जिलाधिकारी ने ईओ को कार्यक्रम को समय से तैयार कराने के लिए निर्देशित किया हैं। कार्यक्रम में स्वतंत्रता के आन्दोलन के नायकों व परिजनों का सम्मान, स्थानीय विद्यालयों में उनकी गौरवगाथा का अंकन आदि से संबंधित कार्यक्रम करायें जायेंगे।