फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखे से लटककर महिला ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के वीरपुर गांव में शनिवार की देर रात को महिला एक महिला ने आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जिगना थाना क्षेत्र के भसड़ा गांव निवासी नीतू की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व देहात कोतवाली क्षेत्र के वीरपुर निवासी मिथिलेश के साथ हुई थी। शनिवार की रात के समय नीतू कमरे में पंखे पर रस्सी का फंदा बनाकर लटक गई। रात को खाना खाने के लिए परिजन उसे बुलाने के लिए कमरे में गए तो उसे फंदे पर लटका देखा। परिजनों ने शव को उतारा लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। ससुराल वालों ने मायके वालों को भी सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सदर शैलेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मायके वालों का कोई आरोप नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें