फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कड़ी सुरक्षा के बीच जांच के बाद ही अंदर जा रहे थे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर निकाय व छानबे विधानसभा उप चुनाव में मतदान के बाद मतगणना स्थलों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। छानबे विधानसभा उपचुनाव में मतगणना स्थल पर जांच के बाद सुरक्षाकर्मी लोगों को अंदर जाने दे रहे थे। पुलिस अधिकारी बीच-बीच में आकर निरीक्षण भी करते रहे और सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश देते रहे।
विज्ञापन

नगर के बथुआ स्थित राजकीय पालीटेक्निक परिसर में छानबे विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव की मतगणना चल रही थी। इसके अलावा महुवरिया स्थित जीआईसी स्कूल परिसर में नगर पालिका मिर्जापुर और नगर पंचायत कछवां की मतगणना की व्यवस्था की गई थी। नगर पालिका चुनार और अहरौरा की मतगणना चुनार के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्राम सिंह महाविद्यालय परिसर में की गई थी। सभी जगह सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। एएसपी, सीओ, निरीक्षक, उप निरीक्षक समेत लगभग 650 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी।
बथुआ स्थित पालीटेक्निक स्कूल में पीएसी व केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल की भी ड्यूटी विभिन्न बैरियरों, मतगणना स्थल के मुख्य द्वार व अन्य स्थानों पर लगाई गई थी। जीआईसी और चुनार में नगर निकाय चुनाव के मतगणना स्थल पर पीएसी और पुलिस टीम लगाई थी। जीआईसी के मुख्य गेट के बाद अंदर जाने पर डीएफएमडी (डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर) पर जांच के बाद ही लोगों को अंदर जाने दिया जा रहा था। मतगणना स्थल पर मोबाइल लेकर जाने की मनाही थी। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के साथ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने सुबह महुवरिया राजकीय इंटर काॅलेज और बथुआ राजकीय पालीटेक्निक में निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति और सीओ सीटी परमानंद कुशवाहा लगातार महुवरिया राजकीय इंटर काॅलेज मैदान में निरीक्षण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें