फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Sat, 06 Feb 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद के चुनाव के लिए नामांकन शुक्रवार को ब्लाकों पर हुआ। नामांकन के मद्देनजर ब्लाकों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। जिससे  ब्लाक परिसर छावनी में तब्दील रहे।
विज्ञापन


प्रेक्षक, जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह और एसपी अरविंद सेन ने नामांकन का निरीक्षण किया। प्रेक्षक ने जिला मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया कि नामांकन के दौरान सभी प्रपत्रों को गहनता से देख लें, तकनीकी कारण से किसी भी उम्मीदवार का फार्म निरस्त नहीं होने पाए।

नामांकन के दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस और पीएसी के जवानों को तैनात किया गया था।
 
सिटी ब्लाक में आरओ भूपेंद्र सिंह ने नामांकन कराया। यहां पर प्रत्याशी पुष्प कुमार, सुुुुभाष और फुलमती ने नामांकन किया। प्रत्याशी अपने समर्थकों संग जुलूस लेकर पहुंचे थे।
विज्ञापन


प्रत्याशियों के जुलूस के साथ पहुंचने के कारण ब्लाक परिसर में गहमा गहमी का माहौल रहा।

जमालपुर संवाददाता के अनुसार आरओ उदयवीर ने दो उम्मीदवार अमित कुमार और संजय सोनकर का नामांकन कराया। यहां पुलिस ने जुलूस को दो सौ मीटर दूर ही रोक दिया था।

नामांकन के दौरान  बीडीओ गंगाराम, सीओ शिव कुमार वर्मा, मयफोर्स तैनात रहे।

चुनार संवाददाता के अनुसार नरायनपुर ब्लाक के प्रत्याशियों ने चुनार स्थित ब्लाक परिसर में नामांकन किया।  यहां पर तीन उम्मीदवारों ने नामांकन किया। नामांकन करने वालों में अजंना सिंह पत्नी स्वर्ण कुमार, राजेंद्र पुत्र सीताराम और छांगुर पुत्र श्रीकुमार शामिल रहे।

छानबे संवाददाता के अनुसार यहां पर प्रत्याशी अवधराज सिंह उर्फ पप्पू सिंह और रमेश सिंह ने अपने-अपने समर्थकों के साथ नामांकन किया। इस दौरान भारी संख्या में दोनों तरफ से समर्थक पहुंचे थे।

पड़री संवाददाता के अनुसार विकास खंड पहाड़ी स्थित ब्लाक में तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इनमंे प्रेमशीला पत्नी सिद्घनाथ यादव, पुष्पलता पत्नी अशोक पंडा और प्रतिभा पत्नी प्रदीप शामिल हैं।
 
चील्ह संवाददाता के अनुसार विकास खंड कोन में शुक्रवार को सुमन सिंह और ज्योति त्रिपाठी ने नामांकन किया। यहां पर समर्थकों को नियंत्रित करने में पुलिसकर्मी हलकान रहे। विकास खंड मझवां में महज एक प्रत्याशी संध्या ने नामांकन किया।

वहीं दूसरे प्रत्याशी तेरसी पत्नी राम बरन बिंद के समर्थक अपने प्रत्याशी के आने का इंतजार करते रहे। उनके समर्थक कयास लगा रहे थे कि प्रशासन के भय के कारण तेरसी नामांकन करने नहीं पहुंची।

सीखड़ ब्लाक में आरओ अनिल सिंह के पास भी एकमात्र प्रत्याशी ममता सोनकर पत्नी अजय सोनकर ने नामांकन किया। इस दौरान समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा।

मड़िहान संवाददाता के अनुसार पटेहरा कला ब्लाक में दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया। जिसमें दिनेश और राजीव         कुमार रहे।

राजगढ़ संवाददाता के अनुसार ब्लाक में प्रमुख पद पर नामांकन करने वालो में आशा देवी पत्नी अवधेश सिंह और नरेंद्र सिंह पुत्र रमांशकर सिंह शामिल रहे।

लालगंज संवाददता के अनुसार लालगंज में सर्वाधिक पांच उम्मीदवारों ने आरओ सुरेशचंद्र के समक्ष नामांकन किया। यहां पर भोला पटेल, सुखवंती, नरेंद्र गिरि, सुनीता और सरिता शामिल रहे। 

हलिया संवाददाता के अनुसार हलिया ब्लाक में प्रमुख पद पर दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया। नामांकन करने वालो में संतोष सिंह पुत्र लल्ला सिंह और ज्ञानेंद्र सिंह पुत्र मानवेंद्र बहादुर सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें