फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदियाें को ले जा रही एंबुलेंस बीच रास्ते में पंचर

Sat, 06 Jun 2015 12:10 AM IST
जिगना।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कारागार से दो बीमार बंदियाें शंभू यादव निवासी मड़िहान पटेहरा और नौशाद पुत्र इदरीश की हालत खराब होने पर उनको लेकर इलाहाबाद जा रही जेल की एंबुलेंस शुक्रवार को जिगना थाना क्षेत्र के महोखर गांव के पास पंचर हो गई।
विज्ञापन

गाड़ी में स्टेपनी, रिंच समेत अन्य सामान नहीं होने के कारण नाराज चालक ने गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने गाड़ी के नीचे ईंट लगाकर उठवाया और गांव की एक दूकान से रिंच मंगवाकर टायर का पंचर बनवाया गया। इसके बाद गाड़ी रवाना हो सकी।
अधिकारियाें की लापरवाही का आलम यहीं रहा तो एक दिन बंदियाें की जान जा सकती है। साथ ही वह सुरक्षा घेरा को भी तोड़कर भाग सकते हैं। समय रहते सतर्कता नहीं बरती गई तो वह दिन दूर नहीं, जब ऐसी कोई घटना सुनने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें