फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस न मिलने पर लोगों का हंगामा

Fri, 11 Nov 2016 12:53 AM IST
मिर्जापुर।
विज्ञापन
देर से पहुंची एंबुलेंस, गेट पर पैदा हुआ बच्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत होने पर उसके शव को ले जाने के लिए एंबुलेेंस नहीं पहुंचने पर परिजनों ने गुरुवार की भोर में चिकित्सालय परिसर में काफी हंगामा किया। आरोप लगाया कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण उनको एंबुलेंस नहीं मिल पाई। किसी तरह से चालक मिला तो उसने चाभी तथा वाहन में तेल नहीं होने का बहाना बनाते हुए शव ले जाने से इंकार कर दिया। मौके पर पहुंचे स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया।
विज्ञापन



कटरा कोतवाली क्षेत्र के नटवां मोहल्ला निवासी गोविंद कुमार 60 वर्ष की तबीयब खराब होने पर परिवार के लोगों ने उन्हें छह नवंबर को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था। चार दिनों से उनका इलाज चल रहा था। गुरुवार की भोर में हालत अधिक खराब होने पर बाहर से दवा लाकर दिया गया लेकिन सुधार नहीं हुआ और भोर में गोविंद ने दम तोड़ दिया।  परिवार के लोगों ने शव को ले जाने के लिए किसी तरह एंबुलेंस चालक से संपर्क साधा तो उसने बताया कि चाभी उसके पास नहीं है। जबकि उसे चाभी दिलाया गया तो कहा कि वाहन में तेल नहीं है। यह सुनते ही परिजन नाराज हो गए और कहा कि शासन से शव घर तक पहुुंचाने की फ्री एंबुलेंस की सुुविधा प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें