मिर्जापुर। कटरा कोतवाली के नटवा के पास सड़क हादसे में घायल बाइक सवार को अस्पताल पहुंचाने के लिए डीएम ने सीएमओ और एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। सूचना के सात मिनट में एंबुलेंस घायल के पास पहुंच गई और तत्काल घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। एंबुलेंस के बेहतर रिस्पांस टाइम पर अधिकारियों ने सराहा।
नटवा के पास साइकिल सवार को बचाने में बाइक सवार गिरकर घायल हो गया था। रास्ते से जिलाधिकारी जा रही थी। हादसे को देख डीएम के निर्देश पर एडीएम शिव प्रताप शुक्ला ने सीएमओ और एंबुलेंस के मैनेजर को सूचना दी। सीएमओ डाॅ. सीएल वर्मा ने त्वरित एंबुलेंस भेजने का निर्देश दिया। एंबुलेंस मैनेजर आकाश तिवारी ने एंबुलेंस को घटना स्थल पर भेजा। सात मिनट के अंदर एंबुलेंस घटना स्थल पर पहुंच कर घायल को लेकर अस्पताल चली गई।