संतनगर थाना क्षेत्र के पटेहरा कला बाजार में खड़ी एंबुलेंस। स्रोत- संवाद
पटेहरा। संतनगर के पटेहरा कला बाजार में रविवार रात 108 नंबर की एंबुलेंस दुकान में टकरा गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चालक नशे में वाहन चला रहा था। पटेहरा पीएचसी पर तैनात 108 नंबर की एंबुलेंस को लेकर चालक रात नौ बजे दीपनगर से पटेहरा पीएचसी जा रहा था। तेज रफ्तार होने के कारण चालक नियंत्रण खो दिया। ब्रेक लगाने के बाद सात मीटर तक घसीटते हुए एंबुलेंस बाजार में स्थित एक मिठाई की दुकान के पास जाकर रुकी। बाहर बर्तन धो रही कंचन ने भागकर जान बचाई। दुकानदार दिनेश मोदनवाल ने चालक की लापरवाही और घटना की जानकारी एंबुलेंस अधिकारियों को फोन कर अवगत कराया। पीएचसी से अन्य एंबुलेंसकर्मी पहुंचे। चालक को पीएचसी ले गए। एंबुलेंस प्रोजेक्ट मैनेजर कपिलदेव वर्मा ने बताया कि चालक को पद से हटाने की कार्रवाई की जा रही है।