फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: शव लेकर महाराष्ट्र से बिहार जा रही एंबुलेंस ट्रक से टकराई, चालक की मौत , दो घायल

Thu, 02 Jun 2022 01:13 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

महाराष्ट्र से बिहार जा रही एंबुलेंस मिर्जापुर जिले के दुबेपुर रसैना गांव के पास अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई। हादसे में  एंबुलेंस चालक की मौत हो गई। 
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त एंबुलेंस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मिर्जापुर जिले के दुबेपुर रसैना गांव के पास गुरुवार को महाराष्ट्र से बिहार जा रही एंबुलेंस अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई। हादसे में एंबुलेंस सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल भेजा गया जहां एक की मौत हो गई और दो लोगों का उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन


शव लेकर तीन लोग एंबुलेंस से महाराष्ट्र से बिहार जा रहे थे। मिर्जापुर जिले के दुबेपुर रसैना गांव के पास एंबुलेंस अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई। हादसे में एंबुलेंस सवार तौफिक अहमद पुत्र दाऊद निवासी सोलेश्वर थाना जनपद रत्नागिरि (महाराष्ट्र), मुकेश पासवान पुत्र देवशरण पासवान निवासी गांधीनगर थाना बेलदौर जनपद खगड़िया (बिहार) और चालक फिरोज खां पुत्र अकबर खां निवासी रत्नागिरि राजूड़ा थाना रत्नागिरि (महाराष्ट्र) घायल हो गए।

सूचना पर थाना प्रभारी पड़री मौके पर पहुंचे घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां से गंभीर रूप से घायल फिरोज खां को नगर के निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पड़री पुलिस द्वारा शव कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें