मिर्जापुर। राज्य स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में जिले के अनिकेत और अमन ने गोल्ड मेडल जीतकर जिले का मान बढ़ाया। लखनऊ के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्टस कालेज में 33वीं राज्य स्तरीय बालक क्रीड़ा प्रतियागिता व सांस्कृति समारोह का आयोजन 13 से 15 मार्च तक आयोजित किया गया। राजगढ़ विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मटिहानी के छात्र अनिकेश पाल ने बैडमिंटन के एकल स्पर्धा में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। साथ ही नगर विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय दुहौवा के छात्र अमन यादव ने अनिकेत पाल के साथ बैडमिंटन के डबल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता। बतौर कोच दीपक कुमार, दुुर्वाषा देवी साथ में रहे। बीएसए गौतम प्रसाद ने दोनों छात्रों व टीम को बधाई दिया। विकास खंड राजगढ़ के खंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र यादव, कल्लू राम यादव, धनंजय सिंह, सुनील सोनकर व खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार, संदीप कुमार, कुलदीप शुक्ला, अवधेश सिंह, रविकांत द्विवेदी, प्रदीप दुबे, सुनील सिंह, आनंद सिंह, ममता सिंह, अभिषेक सिंह आदि ने हर्ष जताया।