फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामित्व योजना से व्यक्ति के साथ-साथ ग्राम पंचायतें भी होगी स्वावलंबी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को स्वामित्व योजना के अन्तर्गत प्रदेश के जनपदों में तैयार किये गये ग्रामीण आवासीय अभिलेख(घरौनी) का आनलाइन डिजिटल वितरण किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के कई जनपदों के लाभार्थियो से आनलाइन सवांद भी किया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एनआईसी में आयुक्त विंध्याचल मण्डल योगेश्वर राम मिश्र, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी हरि शंकर यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी अरविन्द कुमार के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गॉव में काफी अरसो से काफी लोग जमीनो पर मकान बनाकर रह रहें थे, घर तो उनका था लेकिन जमीन का मालिकाना हक नहीं था। उन्होने कहा कि स्वामित्व योजना एक नई क्रान्ति है जो गॉव के गरीबों को उनके भूमि का हक मालिकाना हक मिलेगा। उन्होने कहा कि यह योजना व्यक्ति के साथ-साथ ग्राम पंचायतो को भी स्वावलंबी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी। उन्होने यह भी कि इससे गॉव में जमीन से सबंधित होने वाले विवादों का भी समाधान होगा। जिले से इस योजना का कोई लाभार्थी नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें