फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सपा सरकार में होती थी गुंडागर्दी, मिर्जापुर में बोले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

Mon, 02 Sep 2024 10:02 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में गुंडागर्दी होती थी। भाजपा सरकार में सुशासन, विकास के साथ रोजगार का मेला भी लगेगा। 
विज्ञापन
सोनभद्र में केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले के चंदईपुर में आयोजित बृहद रोजगार मेले में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जब सपा की सरकार थी तो न सुशासन था न राजेगार था। केवल और केवल गुंडागर्दी थी, अपराध था, माफिया गिरी थी। देश में मोदी सरकार से पहले जब जब कांग्रेस की सरकार थी तो केवल घोटाला ही घोटाल होता था। 2014 में देश की जनता ने मोदी नेतृत्व वाली भाजपा गठबंधन की सरकार बनाने का काम किया। भारतीय जनता पार्टी और भाजपा गठबंधन की जब सरकार होगी तो सुशासन होगा, विकास भी होगा, रोजगार के मेले भी लगेंगे।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि 2017 में विधानसभा चुनाव आया और जनता ने भाजपा के 325 विधायक, जिसमें मझवां सहित मिर्जापुर की सभी सीटों के विधायक शामिल रहे, जिताकर भेजने का काम किया। कुशासन समाप्त हो गया सुशासन आया। आगे कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार मोदी, योगी के नेतृत्व में गरीबों के लिए समर्पित सरकार है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि उप्र में 60 लाख लोगों को पीएम सीएम आवास योजना के अंतर्गत आवास दिए जा चुके हैं। केशव मौर्य ने कहा कि पीएम मोदी भी गरीब मां बाप के बेटे हैं। उनके पास भी रहने के लिए घर नहीं था। जब पीएम बने तो उन्होंने तय किया कि गरीबी के कारण उनके परिवार के पास रहने के लिए घर नहीं था। किसी अन्य गरीब को बिना घर के रहने नहीं दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा और कांग्रेस पर बोले हमला

वृहद रोजगार मेले में कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार अनिल राजभर, आशीष पटेल, एमएलसी विनीत सिंह, नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, विधायक रमाशंकर पटेल, रिंकी कोल, सोनभद्र से भूपेंद्र चौबे और अनिल मौर्य, जिला प्रभारी सरोज कुशवाहा, राजू कन्नौजिया, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण, पूर्व विधायक सुचिस्मिता, पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के उपाध्यक्ष सोहन लाल श्रीमाली मौजूद रहे।

सपा और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए केशव मौर्य ने कहा कि जब अखिलेश यादव यूपी के मुख्यमंत्री थे तब माफिया किसी की भी जमीन पर कब्जा कर लेते थे। पीड़ित को ही पुलिस बंद कर देती थी। आज किसी की मजाल है क्या किसी की दुकान मकान पर पहुंच जाए।

कांग्रेस की सरकार के दौरान 65 साल में कुछ नहीं कर पाए। आज हमसे सवाल करते हैं। भाजपा की जब सरकार आई तो राष्ट्रीय राजमार्ग हो या ग्रामीण मार्ग, सबको बनाने या सुधारने का काम हुआ। मेडिकल कॉलेज भी बन रहा है। विश्वविद्यालय, पुल सब बन रहे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें