फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोप : समय पर नहीं मिली एंबुलेंस, अस्पताल ले जाते समय पुजारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के बनकी गांव के सहरसा मौजा स्थित भरबाबा मंदिर के पुजारी की तबीयत बुधवार की शाम अचानक बिगड़ गई। उन्हें रात आठ बजे मंडलीय अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। आरोप है कि पीएचसी से रेफर किए जाने के बाद एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली। निजी साधन से मंडलीय अस्पताल ले जाना पड़ा। परिजनों का कहना है कि समय से एंबुलेंस मिल जाती तो जान बच सकती थी। गांव निवासी बिरजू ने बताया कि पिता जियावन कोल (68) गांव के भरबाबा मंदिर के पुजारी थे। बुधवार को मंदिर में स्वयं चूना पुताई कर रहे थे। इस दौरान अचानक उन्हें शरीर में कंपकंपी हुई और जमीन पर गिर गए। ग्रामीणों ने बिरजू को फोन पर सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन टेंपो से लेकर पटेहरा पीएचसी पहुंचे। वहां डाॅ. राजकुमार ने प्राथमिक उपचार कर मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। एक घंटे तक इंतजार करने के बाद भी एंबुलेंस नहीं मिली तो अपने निजी साधन से मंडलीय अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। वहां देखते ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही कोहराम मच गया। पीएचसी प्रभारी डाॅ. वाजिद जमील ने बताया कि रेफर करके परिजनों को बताया गया। परिजनों को एंबुलेंस को फोन लगाने को कहा गया। एंबुलेंस मिलने का समय 10 से 15 मिनट है। कहीं व्यस्त होने के कारण एंबुलेंस नहीं मिली होगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें